डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री की गिरराज सिंह ने एक बार फिर महागठबंधन के द्वारा आज बिहार बंद लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह लोग भेड़िए के तरह उन्होंने बाग का खाल ओढ़कर रखे हैं गरीब के नाम पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान को बचाने के लिए आज यह रखा बिहार बंद। उन्होंने कहा है कि जनता ने नाकार दिया है। जनता इनके साथ नहीं है। जनता सुरक्षा से जो भारत का नागरिक है उसको कोई तकलीफ नहीं है।

तकलीफ है यह विदेशियों को नागरिक बनाना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जो नागरिक यहां के हैं उसके लिए तो स्थानीय अधिकार है। अगर किसी गरीब के पास कुछ नहीं है। यहां के स्थानीय नागरिक को इलेक्शन कमीशन ने संवैधानिक अधिकार दे रखा है। यह लोग सबको बुड़बक बनाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को कंफ्यूजन पैदा करने का महागठबंधन के द्वारा काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि यह लोग बाग का खाल ओढ़कर के यह भेड़िया है। लोगों का दुश्मन है और देश का दुश्मन है।यह लोग।
जो रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को संवैधानिक अधिकारी देना चाहता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार में जो नौटंकी कर रहे हैं यह नौटंकी नहीं चलने वाला है क्या कारण है आज देखिए 3 दिन में किशनगंज अररिया पूर्णिया कटिहार में हर जिले में लाखों लोग आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दे रहे हैं क्या कारण है यह लोग साजिश करके भारत को घुसपैठियों को नागरिकता देना चाहते हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राहुल गांधी के बारे में कहा कि आप लोग प्रेशर देंगे तो गोपाल खेमका के घर चले जाएंगे।
यह लोग के पास तो संवेदना है नहीं और वोट के सौदागर है। आपको बताते चले कि आज विपक्ष के द्वारा बिहार बंद का आह्वान किया था। और इस बिहार बंद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान मीडिया के सामने दिया है।
डीएनबी भारत डेस्क