दहेज के खातिर पति ने गर्भवती महिला की पीट पीट कर किया हत्या,घटना के बाद आरोपी पति फरार

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के खड्डी लोदीपुर इलाके की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के खड्डी लोदीपुर इलाके में दहेज के दानवों ने दहेज के खातिर विवाहिता की पीट पीट कर हत्या कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति प्रिंस कुमार के द्वारा अक्सर अपनी पत्नी के साथ दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ित किया करता था हालांकि दो बार दहेज में पिता के द्वारा खेत बेचकर मोटरसाइकिल भी दी गई लेकिन पति की लालच काम नहीं हुआ।

दहेज के खातिर पति ने गर्भवती महिला की पीट पीट कर किया हत्या,घटना के बाद आरोपी पति फरार 2एक बार फिर से पति के द्वारा दहेज में रुपया की मांग कर रहा था। दहेज नहीं देने पर विवाहिता जुली कुमारी की पीट पीट कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपी पति प्रिंस कुमार फरार हो गया। फिलहाल पुलिस सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article