सभी शिक्षकों के लिए पाठ टीका का संधारण करना अनिवार्य है- सविता कुमारी लक्ष्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

उच्च माध्यमिक विद्यालय बथौली में मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी बेगूसराय के निर्देश पर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बरौनी सविता कुमारी लक्ष्मी की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। गुरु गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीईओ सविता लक्ष्मी ने कहा कि सभी शिक्षकों को पाठ टीका का संधारण करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश देते हुए कहा कि वैसे शिक्षक जो बिना विभागीय अनुमति के शैक्षणिक अथवा गैर शैक्षणिक कार्यों में प्रतिनियुक्ति पर हैं तत्काल प्रभाव से उनकी सूची विहीत प्रपत्रों में जानकारी प्रविष्ट करते हुए दें।

- Sponsored Ads-

आगे उन्होंने यू डायस में इंट्री की अद्यतन स्थिति एवं वैसे विद्यालयों जिसके द्वारा 80 प्रतिशत से कम डाटा इंट्री किया गया है। उनका वेतन स्थगित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा किया जाएगा। शाला सिद्धी से संबंधित प्रतिवेदन, वर्तमान शैक्षणिक सत्र में वर्ग वार नामांकन स्थिति, असैनिक मद में निर्माण कार्य की स्थिति, वित्तीय वर्ष 2022-2023 में निर्धारित ड्राइविंग लिमिट के विरुद्ध किए गए व्यय का मदवार प्रतिवेदन, रोकड़ बही संधारण प्रमाण पत्र, खेल सामाग्री के क्रय से संबंधित शपथपत्र एवं अभिश्रव की छायाप्रति सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी, प्रतिवेदन, प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक भरोसी शर्मा, अशोक कुमार कमल पुण्यानंद ठाकुर, माधवानंद शर्मा सहित अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article