नालंदा: भाजपा के विरोध में पोल खोल अभियान को लेकर जदयू ने निकाला कैंडल मार्च

DNB Bharat Desk

भाजपा हमेशा भारत के करोड़ों आम जनता को जुमलेबाजी कर ठगने का काम किया है।

डीएनबी भारत डेस्क

भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत सोमवार की शाम को रहुई में जदयू द्वारा मशाल व कैंडिल जुलूस निकाला गया। रहुई प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में मसाल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस रहुई प्रखंड परिसर के समीप पहुंचे फिर बस स्टैंड होते हुए जदयू नेता भवानी सिंह के आवास तक पहुंचे।

- Sponsored Ads-

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार होश में आओ,आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार हाय हाय,जातीय गणना विरोधी भाजपा हाय हाय इत्यादि के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा की रहुई प्रखंड अध्यक्ष राकेश पटेल के नेतृत्व में हल्ला बोल भाजपा का पोल खोल अभियान के तहत यह बताने का काम किया है कि जो हमारा संविधान है उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले को हम लोग छोड़ने वाले नहीं हैं।

नालंदा: भाजपा के विरोध में पोल खोल अभियान को लेकर जदयू ने निकाला कैंडल मार्च 2 भाजपा हमेशा भारत के करोड़ों आम जनता को जुमलेबाजी कर ठगने का काम किया है। आगामी 2024 के चुनाव में बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में से बीजेपी का सफाया हो जायेगा।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article