बछवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक में बूथ कमिटी व् पन्ना कमिटी बनाने पर जोर

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

भारतीय जनता पार्टी बछवाड़ा उत्तरी मंडल के मंडल कार्य समिति की बैठक शनिवार को फतेहा पंचायत पूर्व मुखिया स्व केदार चौधरी के दरवाजे पर आयोजित की गई। बैठक कि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सह फतेहा के सरपंच बिरजू मल्लिक ने कहा कि बचे हुए बूथ कमिटी और पन्ना प्रमुख को शीघ्र ही बनाने और सभी बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक में बूथ कमिटी व् पन्ना कमिटी बनाने पर जोर 2 उन्होंने कहा कि बूथ कमिटी के साथ साथ पन्ना प्रमुख भी आने वाले चुनाव के लिए जरुरी है ।जिसकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है।बैठक का संचालन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुमन चौधरी ने किया। बैठक में जिला के उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, विधान सभा विस्तारक रजनीश ईश्वर,प्रवक्ता बाशुकी शर्मा बछवाड़ा सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर राय,विनोद चौधरी,गौतम चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article