गंगा महाआरती में शामिल हुए बरौनी एनटीपीसी के सीजीएम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

कुंभ सेवा समिति के बैनर तले राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया में आयोजित गंगा की महाआरती में बरौनी एनटीपीसी के सीजीएम रामाकांत पांडा समेत एनटीपीसी के कई अन्य प्रमुख अधिकारी पहुंचे। गंगा महाआरती के मुख्य यजमान में सीजीएम के अलावे मानव संसाधन प्रमुख, सरोज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) अर्णव मुखर्जी, डीजीएम डीएस कुमार, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) दिनकर शर्मा व पत्नी सुनीता शर्मा तथा भारतीय सेना अधिकारी मेजर कुंदन कुमार व उनकी पत्नी बीहट निवासी कांस्य पदक विजेता राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नव्या चौधरी, डॉ घनश्याम झा थे।

- Sponsored Ads-

इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ नलिनी रंजन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राम प्रवेश सिंह, संरक्षक विश्वरंजन सिंह उर्फ राजू, सचिव उमेश मिश्र, रामाशीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत चादर से किया। सीजीएम रामाकांत पांडा गंगा महाआरती को बेहतर आयोजन बताते हुए कहा कि कल्पवास मेले में आयोजित गंगा महाआरती में शामिल होना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर निर्मल सिंह, अर्जुन सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article