बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डुबे छात्र का शव 24 घंटा बाद बरामद

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मटिहानी थानाक्षेत्र अंतर्गत खोरमपुर घाट पर पिछले शुक्रवार की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान डूबे एक छात्र का शव 24 घंटे के बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बरामद कर लिया गया है। घटना 26 मई शुक्रवार की सुबह उस वक्त घटी थी जब छात्र गंगा स्नान करने के लिए मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरामपुर घाट पहुंचा था। इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डुबे छात्र का शव 24 घंटा बाद बरामद 2

मौत के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों के द्वारा लगातार छात्र की खोजबीन की जा रही थी लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल पा रहा था। इसी क्रम में रविवार को छात्र का शव एसडीआरएफ ने बरामद किया है। युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनी अप्पा वार्ड 4 निवासी स्वर्गीय रामानंद कुमार के पुत्र 22 वर्षीय रजनीश कुमार के रूप में हुई है।

बेगूसराय में गंगा स्नान के दौरान डुबे छात्र का शव 24 घंटा बाद बरामद 3

बताया जा रहा है कि मृतक रजनीश बट सावित्री पूजा के मद्देनजर पड़ोस की एक महिला को गंगा स्नान कराने के लिए खोरमपुर गंगा घाट गया हुआ था। जहां स्नान करने के क्रम में रजनीश कुमार का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया था। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि गांव की महिला को स्नान करने के लिए को खोरमपुर गंगा घाट गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article