सुपौल में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट, गर्भवती महिला समेत चार झुलसे

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में ठंड के साथ ही अगलगी की घटना में भी बढ़ोतरी होने लगी है। ताजा मामला है सुपौल से जहां खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया जिसमें चार लोग बुरी तरह झुलस गए। मामला सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलत की है जहां खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिसमें एक गर्भवती महिला समेत चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

- Sponsored Ads-

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल महिला ने बताया कि वह खाना बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। आग बुझाने जब उनके पति और अन्य लोग आए तो वे लोग भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article