देश के आरक्षण नीतियों के खिलाफ है केंद्र में बैठी भाजपा गठबंधन की सरकार-बबीता देवी

DNB BHARAT DESK

आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ पोल खोल अभियान के दौरान शनिवार को बीहट नगर पार्षद सदस्य बबीता देवी ने जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पोल खोल केंडिल मार्च

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी में देश के आरक्षण नीतियों के खिलाफ है केंद्र में बैठी भाजपा गठबंधन की सरकार। इस आरक्षण विरोधी सरकार को देश की जनता अपनी वोट की चोट से उखाड़ फेंकने का काम आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में करेगा। उक्त बातें आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ पोल खोल अभियान के दौरान शनिवार को बीहट नगर पार्षद सदस्य बबीता देवी ने जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई पोल खोल केंडिल मार्च के दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।

- Sponsored Ads-

देश के आरक्षण नीतियों के खिलाफ है केंद्र में बैठी भाजपा गठबंधन की सरकार-बबीता देवी 2कैंडल  मार्च जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस चौक से प्रखण्ड मुख्यालय परिसर तक भाजपा की आरक्षण विरोधी नीति के खिलाफ पोल खोल केंडिल मार्च निकाला गया। केंडिल मार्च के दौरान भाजपा भगाओ देश बचाओ जैसी कई नारे लगाये गये। केंडिल मार्च बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के समीप सभा में तब्दील हो गया।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो अशफ़ाक अख्तर उर्फ हुकुमत ने कहा कि अकलियत समाज, सभी पिछड़ा वर्ग एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सभी वर्गों को मुख्य धारा में शामिल होने से रोकने वाली केंद्र की सरकार आज़ खुलकर देश के ही आरक्षण नीति का विरोध कर रहा है। जिसको लेकर जदयू परिवार द्वारा द्वारा पोल खोल अभियान के तहत केंडिल मार्च निकालकर जन जन को जागरूक किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि एक मात्र नेता व बिहार राज्य के मुखिया नीतीश कुमार हैं जो जन जन को सुचना के अधिकार का अधिकार देश भर में सबसे पहले जन-मानस को दिलाने का काम किया तथा आज़ आरक्षण के प्राविधान के भीतर उचित अधिकार दिलाने को लेकर जाति गणना कराने का काम शुरू किया है। आजादी के बाद से अबतक में अकलियत समाज का सबसे अधिक विकास नीतीश कुमार के सरकार में ही हुआ है। वहीं वरिष्ठ जदयू नेता डा धर्मेन्द्र पटेल ने कहा कि देश के संविधान में आरक्षण का प्राविधान किया गया है तथा उसमें शक्ति भी प्रदान किया गया है।

देश के आरक्षण नीतियों के खिलाफ है केंद्र में बैठी भाजपा गठबंधन की सरकार-बबीता देवी 3केंद्र में बैठी भाजपा सरकार देश के आरक्षण नीति के खिलाफ है। आगे उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण का उचित प्राविधान को लेकर कोई राज्य काम करने करता है तो उसका वह खुलकर सामने आकर विरोध करने का करता है। जिसका जीता जागता उदाहरण है बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई जाति गणना। वहीं केंडिल मार्च को जदयू प्रखण्ड प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह, मो आज़ाद एवं वरिष्ठ जदयू नेता रामनारायण सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

वहीं इस मौके पर प्रखण्ड प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह, मिडिया सेल कॉर्डिनेटर धर्मवीर कुमार, सोना देवी, मो आज़ाद, अशोक सिंह, मो मोद्दैसर, मो हाफ़िज़ मंसुरी, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, मो महफूज, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रभात राय, रूपेश कुमार ,रीतेश कुमार, विपीन सिंह मौलाना कुदूश सहित अन्य उपस्थित थे।

 

बेगूसराय,बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article