पुलिस पर हामला करने वाला फरार शराब करोबारी गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड के मलमला बहियार में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब करोबारी ने किया था हामला, जिसमें एक आरक्षी जख्मी हुए थे। उक्त मामले का आरोपी था गिरफ्तार शराब तस्कर।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला अंतर्गत खोदावंदपुर प्रखण्ड में पुलिस ने बीते सोमवार की रात मलमला बहियार से गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई में 32 पेटी विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार शराब तस्कर भागने में सफल रहे थे। इस कार्यवाई में शराब तस्कर ने पुलिस टीम पर हामला कर दिया था जिसमें एक आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हलांकि इस घटना में फरार शराब तस्कर की पहचान  कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था।

वहीं जितेश यादव एवं अन्य के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी के बाद स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में शराब तस्कर जितेश को गिरफ्तार कर बेगूसराय जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सुदिन राम ने दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article