नालंदा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, एक कार,नगद रुपये,लुटी गयी एक मोबाइल व चार अन्य मोबाइल समेत छह अपराधी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा थाना क्षेत्र के महाबोधी कॉलेज के पास पिछ्ले ग्यारह दिसंबर को पंकज कुमार के साथ कार पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मारपीट का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा एक एसआईटी टीम का गठन कर लूटकांड का उद्भेदन कर लिया गया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, एक कार,नगद रुपये,लुटी गयी एक मोबाइल व चार अन्य मोबाइल समेत छह अपराधी को किया गिरफ्तार 2टीम द्वारा कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 06 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है तथा कांड मे लूटी गई 01 मोबाईल नगद रुपए घटना में प्रयुक्त 01 कार एवं 04 अन्य मोबाईल, को बरामद किया गया है। कांड में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article