नालंदा के लहेरी थानाध्यक्ष के द्वारा एक शराब कारोबारी की पत्नी का वायरल किया गया वीडियो बटोर रही सुर्खियां

DNB Bharat Desk

“शराब कारोबारी की पत्नी छोटे-छोटे बच्चों का हवाला देकर वह कहती है कि मैंने उन्हें शराब का कारोबार करने से पति को काफी रोका था, मगर वह नहीं माने”

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा एक शराब कारोबारी की पत्नी का लिए गए स्टेटमेंट का वीडियो फेसबुक पर वायरल किया गया है । जो न केवल सुर्खियां बटोर रहा है बल्कि उस महिला के दर्द को बयां कर रहा है। जिसे देखकर शराब कारोबारी को शायद कुछ सबक मिल सकती है।

- Sponsored Ads-

दरअसल तीन दिन पूर्व नालंदा महिला कॉलेज के पीछे लहेरी मोहल्ला स्थित मनोज चौधरी के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया था। शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल चले जाने के बाद उसकी पत्नी का बुरा हाल है। अपने छोटे-छोटे बच्चों का हवाला देकर वह कहती है कि मैंने उन्हें शराब का कारोबार करने से काफी रोका था, मगर वह नहीं माने ।

नालंदा के लहेरी थानाध्यक्ष के द्वारा एक शराब कारोबारी की पत्नी का वायरल किया गया वीडियो बटोर रही सुर्खियां 2 अपनी पीड़ा को वह सह नहीं पा रही है आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं । ऐसे में इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने उस महिला को सांत्वना देते हुए कहा कि अगर कोई दूसरा रोजगार वह करना चाहती हैं तो उसके लिए वह मदद के लिए तैयार हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article