अतिक्रमित पुलिया को प्रशासन ने खुलवाया

DNB Bharat

खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र सागी पंचायत के नुरूलाहपुर मुख्य पथ पुलिया को प्रशासन ने का मुक्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सागी पंचायत के नुरूलाहपुर ग्रामीण मुख्य पथ पर बने पुलिया को स्थानीय लोगों ने चदरा सीट लगाकर अवरुद्ध कर दिया था। इसके कारण जल निकासी अवरुद्ध था।

- Sponsored Ads-

अतिक्रमित पुलिया को प्रशासन ने खुलवाया 2

जल बहाव पथ पुलिया अवरुद्ध होने के कारण नाले का पानी सड़को पर और आवासीय क्षेत्र में लगा रहता था। ग्रामीणों द्वारा लाख कहने के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने जब अतिक्रमण खाली नहीं किया। तो बाध्य होकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अंचल प्रशासन और उच्चधिकारियों से किया था।

अधिकारियों द्वारा जांचोरांत आरोप सही पाए जाने पर जांच प्रतिवेदन उच्चधिकारी को प्रेषित किया था। उच्चाधिकारी के पत्रांक 339 दिनांक 3.6.23 के आलोक में नुरूलाहपुर स्थित खेसरा 339 गैर मजरुआ आम सड़क की भूमि को अतिक्रमणकारी स्थानीय मोहम्द नजीर एवं अन्य के चंगुल से मुक्त कराने का फरमान जारी किया था।

उक्त पत्र के आलोक में प्रभारी अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार ने खोदावंदपुर थाना के सहयोग से अतिक्रमित पुलिया को अतिक्रमणमुक्त कराया। मौके पर राजस्व कर्मचारी विकी कुमार, अंचल अमीन एवं थाना के पीटीसी अमरजीत कुमार मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article