विश्वमाया ट्रस्ट ने फजीलपुर मध्य विद्यालय के 34 बच्चों को किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फ़ज़िलपुर में बुधवार को विश्वमाया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण स्कूल के 34 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ रमन कुमार झा ने कहा कि आप पढ़ लिख कर नौकरी या व्यवसाय कर अच्छी धनराशि कमा सकते हैं लेकिन अगर स्वस्थ नहीं हैं तो सब कुछ व्यर्थ है। इसलिये स्वस्थ रहने की आदत सीखिए।

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय विष्णुपुर के व्याख्याता गौतम कुमार ने कहा कि अपनी कमियों को अपनी खूबी बनाना सीखिए। यह आपको एक दिन ऐसे मुकाम पर ले जाएगी जहां दुनिया आपको सलाम करेगी। विनोदपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन कुमार ने कहा कि सदाचार और विनम्रता आपको ऊंचाई प्रदान करेंगे। परीक्षा उत्तीर्ण सभी 34 बच्चों को ट्रस्ट द्वारा मोमेंटो, प्रमाण पत्र, मेडल व माला से सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं मुखिया आशा देवी ने बच्चों को रजिस्टर व कलम देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय को भी ट्रस्ट द्वारा मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एचएम रंजन कुमार झा, शिक्षक रंजन कुमार, कन्हैया भारद्वाज समेत सभी शिक्षक व ग्रामीण मौजूद थे। आप को बताते चलें कि जिले भर के विद्यालयों के 129 छात्र छात्राओं ने मेघा सह छात्रवृत्ति योजना में पास किया जिसमें वीरपुर प्रखंड क्षेत्र उत्यक्रमित मध्य विद्यालय फजीलपुर के 34उत्यक्रमित मध्य विद्यालय जगदर के 7 , उत्यक्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के 5, उत्यक्रमित कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर और पकरी मुनिचक वीधालय के 4-4,पर्रा,बरहारा,मुजफरा के 1-1 कुल 65 छात्र छात्राओं ने पास किया है।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article