तेयाय थानाक्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थानाक्षेत्र अंतर्गत तेयाय गांव की घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना तेयाय क्षेत्र में देर रात एक नबालिक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक की पहचान सहायक थाना तेयाय क्षेत्र अंतर्गत तेयाय गांव निवासी वरूण तांती के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में किया गया है।

- Sponsored Ads-

वहीं घटना की सूचना मिलते है ग्रामीण एवं परिजनों में कोहराम मच गया। इधर ग्रामीणों ने घटना की सूचना सहायक थाना तेयाय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेयाय थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक ने आत्महत्या किस कारण किया पुलिस इस जांच में जुटी है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article