बछवाड़ा पुलिस ने छापेमारी कर तेरह बोतल विदेशी शराब किया बरामद, कारोबारी हुआ फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के चामूवन चगाजी गांव में गुरूवार की दोपहर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 13 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पटना कन्ट्रोल रुम के द्वारा सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान रानी तीन पंचायत के चामूवन चगाजी गांव निवासी स्व महेन्द्र राय का पुत्र धीरेंद्र राय के घर छापेमारी कर रॉयल जेनरल 375 एमएल का 13 बोतल विदेशी शराव बरामद किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। उक्त सभी विदेशी शराब चंडीगढ़ निर्मित है। उन्होंने बताया कि उक्त शराब कारोबारी पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।जल्द ही शराब मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article