बेगूसराय में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की, घायल युवक सदर अस्पताल बेगूसराय में इलाजरत।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर जारी है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। घायल युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले रणधीर राय का 35 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि बीती रात कन्हैया कुमार आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम कर के अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई कि कन्हैया कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में नाल ढोलक बजाकर पूरे परिवार को भरण-पोषण करता है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article