काम पर वापस लौटे एम्बुलेंस कर्मचारी – लाल बाबू पासवान

DNB Bharat Desk

निलंबित चालक राजीव कुमार,रंजीत कुमार एवं नवीन कुमार को वापस कार्य पर ले लिए जाने के आश्वासन पर काम पर लौटे कर्मी 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय एम्बुलेंस कर्मचारी संघ एवं पशुपति नाथ डिस्ट्रिब्यूटर व सम्मान फाउंडेशन के प्रतिनिधि के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद 102 एम्बुलेंस कर्मचारी मंगलवार के दोपहर बाद अपने कार्य पर वापस लौट गए।

काम पर वापस लौटे एम्बुलेंस कर्मचारी - लाल बाबू पासवान 2वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्बुलेंस कर्मचारी (ड्राइवर)संघ सह एम्बुलेंस चालक सीएचसी बरौनी लाल बाबू पासवान ने बताया कि कम्पनी के प्रतिनिधि ने द्विपक्षीय वार्ता में आश्वस्त किया है कि जिले में नए गाड़ी के आने पर पूर्व से निलंबित चालक राजीव कुमार ,रंजीत कुमार एवं नवीन कुमार को वापस कार्य पर ले लिया जाएगा साथ ही अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि वह प्रक्रियाधीन है कम्पनी जल्द ही निर्णय लेगी।

- Sponsored Ads-

काम पर वापस लौटे एम्बुलेंस कर्मचारी - लाल बाबू पासवान 3मौके पर चालक मुकेश पासवान, गोपाल पासवान, संजीव कुमार, ईएमटी मनोज कुमार,मो चांद बाबू, मो असदुल्ला सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं इस दौरान अस्पताल में आने से मरीज़ कतराते रहे। निजी वाहन से बहुत कम ही प्रसुता अस्पताल आ पाईं, जिससे संस्थागत प्रसव पर सीधा प्रभाव पड़ा। वहीं ईएमटी मनोज कुमार ने बताया कि कार्य पर लौटने की सूचना संबंधित पदाधिकारियों को तत्क्षण दिया गया।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article