बेगूसराय में माले कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं जिला प्रशासन पर दमनकारी नीति का आरोप लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

DNB Bharat

बेगूसराय जिला मुख्यालय पर माले कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ दमनकारी नीति का आरोप लगाकर किया जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आज माले के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर दमन एवं जिला प्रशासन पर दमनकारी कार्य का आरोप लगाकर सड़कों पर नारेबाजी के साथ किया विरोध प्रदर्शन। दरअसल माले कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस पंचायत में महादलित बस्ती में पिछले दिनों बुलडोजर चलाया गया और महादलित के घर को जमीनदोज कर दिया गया।

- Sponsored Ads-

जबकि माले कार्यकर्ताओं का कहना है कि उक्त बस्ती में 16 परिवारों को पूर्व से ही परचा निर्गत है और उन्हें इंदिरा आवास भी मिल चुका है। लेकिन जिला प्रशासन स्थानीय दबंग के प्रभाव में आकर गरीबों पर जुल्म ढ़ाने का काम किया है। माले कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पुनः महादलित परिवारों को पुनर्वासित किया जाए तथा जो भी स्थानीय दबंग के द्वारा इस तरह का कार्य करवाया गया है उस पर एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article