तेघड़ा प्रखण्ड के आधारपुर में गुप्तेश्वर पाण्डेय को किया गया सम्मानित

DNB Bharat

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने श्री पाण्डेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को तेघड़ा प्रखण्ड के आधारपुर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में बिहार के पूर्व डीजीपी सह कथावाचक गुप्तेश्वर पाण्डेय का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने श्री पाण्डेय को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

मौके पर अपने सम्बोधन में श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस चीज़ को आप कभी त्याग नहीं सकते उसे आत्मा-परमात्मा कहते हैं और जिस चीज़ को आप हमेशा अपने साथ नहीं रख सकते उसे शरीर और संसार कहते हैं। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में एसपी पद पर रहते हुये उन्हें यहाँ के लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला उसे कभी भूल नहीं सकते।

मौके पर नवल किशोर सिंह उर्फ नेपो सिंह, कन्हैया कुमार, पिकू सिंह, बौधू सिंह, पिढौली मुखिया अनुराग कुमार सन्नी, अमोद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। मंच संचालन कृष्णमोहन सिंह ने किया।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article