कायाकल्प पियर असेसमेंट टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कायाकल्प पियर असेसमेन्ट टीम द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर पहुँचकर कायाकल्प निरीक्षण किया गया। कायाकल्प असेसमेन्ट टीम में डॉ सुजीत,अस्पताल प्रबंधक प्रणव कुमार,पिरामल फाउंडेशन से कन्हैया कुमार,राजेश कुमार पाण्डेय शामिल थे।कायाकल्प पियर असेसमेंट टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर का किया निरीक्षण 2टीम ने सबसे पहले अस्पताल में केंद्र की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही कितने मरीज योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं,इसकी भी जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं से संबंधी सूचना जुटाई और दस्तावेज भी देखे। साथ ही ओपीडी वार्ड,आईपीडी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर,भोजन व्यवस्था,लेबर रूम,पैथोलॉजी लैब एवं हर्बल गार्डन आदि सहित सेवाएं भी देखी।कायाकल्प पियर असेसमेंट टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर का किया निरीक्षण 3 सीएससी में टीकाकरण,गर्भवती महिलाओं की जांच एवं उपचार आदि की प्रगति रिपोर्ट पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की।टीम ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं। टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक करते हुए सीएचसी में व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की। साथ ही जहां-जहां व्यवस्था में कमी पाई गई उसे शीध्र दूर करने का निर्देश दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article