बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के 32 घाटों में होता है छठ पूजा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय खाय अनुष्ठान के साथ आरंभ हो रहा है। लोग सम्पूर्ण रूप से छठ मैया की भक्ति भाव मे डूब गए हैं । प्रखंड क्षेत्र के लोग स्थानीय बुढ़ी गंडक नदी स्थित कुल 16 छठ घाट व विभिन्न गांवों में स्थित 16 तालाबो पर जाकर छठ पूजा करते हैं । छठ घाटों पर जाने के लिए पहुँच पथ और घाटों की साफ सफाई करने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से हाथ खड़ा कर लिया है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के 32 घाटों में होता है छठ पूजा 2लोग आपने बूते जन सहयोग व श्रमदान से छठ घाट जाने वाले रास्ता और छठ घाट की साफ सफाई पूरी मनोयोग से कर रहे हैं । बूढ़ी गंडक नदी में मेघौल घाट,शिवालय घाट,बेदुलिया घाट,मटिहानी शिवालय घाट चकयद्दु मालपुर घाट,फ़फौत पुल घाट,महना घाट,राम घाट,मिर्जापुर घाट,शिवालय घाट बाड़ा,पत्थर घाट बाड़ा, बेगमपुर घाट,मोहनपुर घाट,नुरूलाहपुर घाट,नारायणपुर घाट तथा मलमल्ला पुवारी पोखड़ा,खोदावंदपुर मुसहरी पोखड़ा,,हकरू महतो पोखड़ा बरियारपुर पूर्वी,नागा पोखड़ा बरियारपुर पूर्वी,नकटा पोखड़ा सागी,सागी डीह पोखड़ा,चलकी पोखड़ा,तेतराही स्कूल पोखड़ा,योगिडीह पोखड़ा,लरवैया नदी घाट,बाड़ा पोखड़ा,पथरहा पोखड़ा, सागी मोइन घाट,मेघौल पेठिया मोइन घाट,मटिहानी नवटोलिया मोइन घाट में व्रती छठ पूजा करते है।

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के 32 घाटों में होता है छठ पूजा 3इन घाटों पर स्थानीय मुखिया व जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में उत्साही युवक जेसीबी मशीन,छीटा,कुदाल,खुरपी, हसुआ लेकर घाटों की साफ सफाई कर रहे हैं। घाटों की साफ सफाई कर रहे युवकों की टोली से पूछने पर उनलोगों में बताया कि छठ घाटों की साफ सफाई के साथ साथ घाटों पर पूरे रात लाइटिंग का भी प्रबंध किया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article