बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक छात्रा ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, परिजनों में छाया मातम

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के मनसेरपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मनसेरपुर गांव की है। मृतक छात्रा की पहचान मनसेपुर निवासी अमरजीत महतों की पुत्री लाडली कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक छात्रा ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, परिजनों में छाया मातम 2 मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बच्चों के बीच आपसी विवाद में लड़ाई झगड़े हुए थे और इसी बात से आक्रोशित होकर लाडली कुमारी की दादी ने लाडली कुमारी के साथ डांट फटकार की।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक छात्रा ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, परिजनों में छाया मातम 3तत्पश्चात लाडली कुमारी गुस्से में अपने कमरे में चली गई और कमरे में रखे साड़ी से ही उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब काफी देर तक लाडली कुमारी नहीं निकली तब उसकी मां उसे बुलाने के लिए गई और फिर पड़ोसियों के द्वारा जब दरवाजा तोड़ा गया तो लाडली कुमारी फंदे से लटकी हुई थी ।

बेगूसराय में पारिवारिक विवाद में एक छात्रा ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी, परिजनों में छाया मातम 4घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना बलिया थाने को दी ,फिलहाल बलिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की छानबीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article