कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया “मोदी जी ज़बाब दो पोस्ट कार्ड हस्ताक्षर अभियान

DNB Bharat Desk

राहुल गांधी ने कौन सा घोटाला या गूनाह किया कि उनके सदस्यता को ही खत्म कर दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड में भारतीय यूवा कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को वीरपुर में प्रखंड यूवा कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा के नेतृत्व में मोदी जी ज़बाब दो पोस्ट कार्ड हस्ताक्षर अभियान को चलाया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश यूवा कांग्रेस महासचिव आलोक आनन्द मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी ने कौन सा घोटाला या गूनाह किया कि उनके सदस्यता को ही खत्म कर दिया। उन्होंने तो यही ना पुछा कि अडानी के साथ आप का किया रिस्ता है। वो 20 हजार करोड़ बेनामी संपत्ति किसका है। जबाव देना हीं होगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया "मोदी जी ज़बाब दो पोस्ट कार्ड हस्ताक्षर अभियान 2

उन्होंने कहा ईडी वह सीबीआई के द्वारा परेशान करने, सदस्यता खत्म करने से चुप नहीं बैठेंगे।हम देशवासियों को आपके शासन काल में किए गए देश वासियों के साथ धोखाधड़ी को घर घर जाकर बताएंगे। वही जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मोदी जी 20 हजार करोड़ रुपए की घोटाला मामले को जेपीसी से जांच कराना हीं होगा।

जब तक जांच नहीं किया जाएगा हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर भारतीय कांग्रेस के महासचिव मन्नु महराज समेत पवन कुमार, दिनेश महतो,राम मुर्ति सिंह,सहेंन्द्र सिंह,।हीरा झा,वाहजाद मलिक, बसंत यादव, राजीव कुशवाहा समेत दर्जनों ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article