घर से गायब गोलू और आदर्श सकुशल बरामद,परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे खोदावंदपुर गांव स्थित अपने घर से गायब लड़का गोलू राज और आदर्श कुमार सोमवार की संध्या सकुशल घर लौट आया। घर लौटे गोलू और राजा ने पूछ ताछ के क्रम में खोदावंदपुर थाना पर बताया कि हमदोनो आपस मे विचार कर चुप चाप घर से निकल गए थे। और घर से निकलकर सीमान चौक पहुंचा और वहां से बस पकर कर बेगूसराय चला गया।

- Sponsored Ads-

तथा वहां से ट्रेन पकड़कर अलीगढ़ पहुंचा। पुनः ट्रेन से वापस बेगूसराय लौट गया। और सोमवार की संध्या करीब बेगूसराय से बस पकड़कर खोदावंदपुर थाना पहुंचा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों ही किशोर से गहन पूछ ताछ कर और उसका वीडियो बनाकर पीआर पर उसके माता पिता को सकुशल सौप दिया। बताते चले कि खोदावंदपुर वार्ड 6 निवासी राम बालक चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र गोलू राज तथा घरनश्याम चौधरी का 13 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार दोनो गत 20 जुलाई दो बजे दिन में घर से गायब हो गया था।

घर से गायब गोलू और आदर्श सकुशल बरामद,परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी 2दोनो किशोर के पिता ने खोदावंदपुर थाना में अपने पुत्र के गुमसुदा होने का मामला दर्ज कराया था। तबसे खोदावंदपुर पुलिस और दोनो किशोर के स्वजन काफी परेशान थे। दोनो बालक के शकुशल बरामदगी से पुलिस और स्वजनों ने राहत का सांस लिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article