दलितों पर लगातार हो रहे अत्याचार उत्पीड़न के खिलाफ जन कल्याण संघ एक आवाज के बैनर तले अस्पताल चौक पर एक दिवसीय धरना

DNB Bharat

नालंदा जिला के बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

जन कल्याण संघ एक आवाज के बैनर तले बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर बिहार में दलितों पर हो रहे अत्याचार उत्पीड़न के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने कहा कि बिहार सरकार के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लगातार दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जल जीवन हरियाली के नाम पर आज जिले में जगह जगह दलितों के घरो पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। कई दशकों से बसे हुए लोगो को अंचलाधिकारी के द्वारा बगैर नोटिस के हटाया जा रहा है। आज इस धरना के माध्यम से प्रशासन से बसे हुए लोगो को फिर से बसाने का मांग किया गया। मांगे पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article