मुहर्रम, श्रावणी मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना परिसर में हुआ शांति समिति की बैठक का आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 
मंगलवार को बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच, तजिया कमीटी के सदस्यों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व समाजीक सरोकार से संबंधित लोगों का वीरपुर किसान भवन में मुहर्रम, श्रावणी मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पुजा को लेकर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में मुजफरा बाजार में झंडा टांगें जाने से उत्पन्न समस्याओं को समाधान करने से संबंधीत लोगों ने अपने, अपने बिचारों को रखते हुए एक दूसरे के पर्व में सहयोग करने, आपसी भाईचारे को बरकरार रखने, मुस्लिम व हिंदू समुदाय के वैसे लोग जो समाज में छोटी छोटी बातों को लेकर किसी ना किसी रूप में विष घोलने, अफवाह फ़ैलाने वाले को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

- Sponsored Ads-

बैठक में प्रखंड प्रमुख मीना कुमारी, उप प्रमुख सुबोध पासवान, सीओ रत्नेश मोहन, महिला पुलिस पदाधिकारी कुमारी प्रियंका आर्य, जिला पार्षद शिल्पी कुमारी, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद विपीन पासवान, मन्टुन चौधरी, रौशन चौरसिया, पूर्व मुखिया सुखराम महतो, सरपंच दया नन्द झा, अनिल सिंह, मोहम्मद कुद्दुस, रिता चौरसिया, पूर्व मुखिया मेराज अंसारी, मो खालिद, संजीव कुमार, मनोज सिंह, मुखिया दीपक कुमार, मुखिया तृपुरारी सिंह, बब्लु सहनी, उप मुखिया विकास कुमार, बब्लु चंद्र वंशी, बाल्मीकि यादव समेत सेकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article