बछवाड़ा से प्रेम प्रसंग में भागी लड़की व लड़का लाखों थाना क्षेत्र से बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव से विगत दिनों प्रेम प्रसंग में फरार लड़की व लड़का को बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने रविवार की रात लाखों थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया की विगत दिनों नारेपुर गांव निवासी ने मोहनिया ढ़ाला गांव निवासी धर्मेंद्र भगत व उसके पुत्र पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाने की शिकायत बछवाड़ा थाना में लिखित आवेदन देकर किया था.

- Sponsored Ads-

उन्होने बताया कि शिकायत के बाद बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने नाबालिग लड़की व लड़का को खोजबीन शुरु कर दिया गया.रविवार की रात वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर उक्त लड़का बेगुसराय जिले के लाखो गांव में मौजूद होने की पुष्टी होते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस लाखों गांव उक्त लड़का के मौसी के घर छापेमारी कर लड़का व लड़की दोनों को बरामद कर लिया. बरामद दोनों लड़का लड़की को हिरासत में लेते हुए पुछताछ के उपरांत लड़की को 164 के ब्यान हेतु बेगुसराय न्यायलय भेज दिया गया.वही लड़का को हिरासत में रखा गया है.

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article