नालंदा: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल पर सवार पिता व दो पुत्री को कुचला,एक पुत्री की हुई मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

 

मोटरसाइकिल ट्रैक्टर में फंसा, दीपनगर थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के रामचंद्रपुर बाजार समिति के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार पिता और दो पुत्री को कुचल दिया। इस सड़क हादसे में एक पुत्री प्रिया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल पर सवार पिता व दो पुत्री को कुचला,एक पुत्री की हुई मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी 2दरअसल प्रिया कुमारी और तन्नू कुमारी अपने पिता अमलेश सिंह के आंखों के इलाज के लिए चंडी थाना के बेलधन्ना गांव से बिहार शरीफ की ओर आ रहे थे तभी रामचंद्रपुर सब्जी मंडी के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल पर सवार तीनों पुत्री पिता को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने के क्रम में मोटरसाइकिल को कुछ दूरी तक घसीटते हुए चला गया।

नालंदा: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल पर सवार पिता व दो पुत्री को कुचला,एक पुत्री की हुई मौत, दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी 3वही स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना दीपनगर थाना पुलिस को दी।त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त किया जबकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article