सिकरौहुला मस्जिद पर ईंट फेंकने को ले कर 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बीरपुर प्रखंड अंतर्गत भवानंदपुर पंचायत के सिकरहुला में स्थापित मस्जिद पर शनिवार की देर रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक नारेबाजी करने, हवाई फायरिंग करने, ईंट फेंकने को लेकर वीरपुर थाना में 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

- Sponsored Ads-

मस्जिद के इमाम मो शरीफ ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि 28 जनवरी की रात्रि 15-20 अज्ञात लोगों ने एक राउंड हवाई फायरिंग की व मस्जिद में ईंट पत्थर फेंके। थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article