मोटरसाइकिल से दवाई लेने जा रहे दो सगे भाई को बस ने रौंदा, दोनों की हुई मौके पर मौत

DNB Bharat

नालंदा जिला के खुदागंज थाना क्षेत्र के सिमरौका पेट्रोल पंप के पास की घटना। बस चालक गिरफ्तार,बस भी हुआ जब्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला से एक बड़ी खबर आ रही है जहां खुदागंज थाना क्षेत्र इलाके के सिमरौका गांव के पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। जिससे बड़े भाई जगन्नाथ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटा भाई गुड्डू कुमार को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गया।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में मृतक के मामा ने राजेश कुशवाहा ने बताया कि जगन्नाथ कुमार का तबीयत खराब था और वह इलाज के लिए अपने मामा के घर सरबाहरा गांव आया हुआ था।जगन्नाथ कुमार अपने छोटे भाई गुड्डू कुमार के साथ मामा के घर सरवहदा से इस्लामपुर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दवाई लाने जा रहे थे।

इसी दौरान सिमरौका गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक अनियंत्रित बस ने दोनों भाइयों को कुचल दिया।जिससे बड़े भाई जगन्नाथ कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे भाई गुड्डू कुमार ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया और इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है हालांकि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार करते हुए बस को जप्त कर लिया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article