बछवाड़ा के दादुपुर सड़क पर पुलिस ने एक ट्रक से 711 कार्टन विदेशी शराब किया बरामद, ट्रक का चालक व खलासी फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत के गुप्ता बांध से दादुपुर पुल जाने वाली सड़क पर गुरूवार की रात मध निषेध इकाई पटना की टीम के द्वारा एक ट्रक से सात सौ ग्यारह कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि उत्पाद विभाग इकाई पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 28 के रास्ते अवैध विदेशी शराब लदी ट्रक जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग पटना इकाई व बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने मुरलीटोल टोलप्लाजा के समीप गहण वाहन चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। पुलिस एक एक गाड़ी को रोक कर जांच में जुट गई।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान बछवाड़ा की तरफ से दलसिंहसराय की तरफ जा रही ट्रक अचानक मुरलीटोल चौक के समीप पहुंचते ही वाहन चेकिंग अभियान को देखते ही मुरलीटोल से गुप्ता बांध के रास्ते विद्यापति की तरफ भागने लगा। ट्रक को लेकर तेजी से भागते देखकर उत्पाद विभाग पटना इकाई व बछवाड़ा थाना कि पुलिस को शंका हुआ और उस ट्रक का पीछा करने लगा। पुलिस द्वारा ट्रक का पीछा करते देख ट्रक चालक ने ट्रक लेकर दादुपुर दियारा की तरफ भागने लगा।

बछवाड़ा के दादुपुर सड़क पर पुलिस ने एक ट्रक से 711 कार्टन विदेशी शराब किया बरामद, ट्रक का चालक व खलासी फरार 2लेकिन दादुपुर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल से पुर्व सड़क पर ही ट्रक खड़ा कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने शंका पर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त ट्रक के अंदर लकड़ी का बुरादा के बीच अवैध विदेशी शराब को देखते ही ट्रक को जप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि जप्त ट्रक से पंजाब राज्य निर्मित इंपीरियल ब्लू 750 एमएल का 182 कार्टून, 375 एमएल का 244 कार्टून,180 एमएल का 255 कार्टून तथा ब्लेंडर प्राइड 750 एमएल का 30 कार्टून अवैध विदेशी शराब समेत कुल 711 कार्टुन में कुल 6307 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबार मामले से जुड़े कारोबारी की पहचान की जा रही है। शराब कारोबारी की पहचान होते ही बिहार शराबबंदी व मध निषेध अधिनियम उल्लंघन मामले के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article