बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं का महाजुटान आज, 8 नई पार्टी के जुड़ने से क्या मजबूत होगा महागठबंधन?

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक हो रही है। दूसरी बैठक में पटना में जुटी पार्टियों के साथ ही आठ अन्य पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम समेत झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के सीएम, एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत अन्य नेता बेंगलुरु में पहुंच चुके हैं। बैठक दिन के 11 बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि बैठक में नए मोर्चे का नाम, संयोजक, राज्य स्तर पर पार्टियों को एकजुट करने के तरीके, सीट शेयरिंग और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

- Sponsored Ads-

बैठक में शामिल होने के लिए बिहार से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी बेंगलुरु गए हैं। बता दें कि विपक्षी दलों की पटना में पहली बैठक में 15 पार्टी के नेता शामिल हुए थे जबकि बेंगलुरु में हो रही दूसरी बैठक में 8 नए पार्टी और भी जुड़े हैं। माना जा रहा है कि विपक्षी एकता में नई पार्टियों के जुड़ने से विपक्षी एकता और मजबूत होती दिखाई दे रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article