23 को नालंदा में चिराग करेंगे जनसभा को संबोधित, तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्षों की बैठक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 23 दिसंबर को नालंदा के नूरसराय प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं से वाकिफ होंगे। साथ ही, बिहार के विकास और भविष्य के लिए अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आज बिहारशरीफ में लोजपा के सभी प्रखंड अध्यक्षों और पार्टी के अन्य नेताओं की बैठक हुई।

बैठक में लोजपा नेता रामकेश्वर प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। चिराग पासवान के आगमन को लेकर नालंदा की जनता पलकें बिछाकर बैठी हुई है। बिहार की जनता आज इस शासन व्यवस्था से ऊब चुकी है। लोगों को उम्मीद है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा और बिहारी के चेहरे पर से जो मुस्कान गायब हो गई है, वह वापस आएगी। 23 दिसंबर को पूरा नालंदा चिरागमय हो जाएगा। करीब लाखों की संख्या में लोग नूरसराय प्रखंड पहुंचने के लिए तैयार हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा से ऋषिकेश 

Share This Article