DNB Bharat Desk

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

केन्द्र में बैठी तानाशाही सरकार के द्वारा अपनी विफलताओं को छुपाने को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जननायक राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने पर आज बेगूसराय जिला के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के अतरूआ चौक पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज हैं एवं हर बेरोजगार युवा, महिला, समाज के हर उस वंचित वर्ग की आवाज हैं जो इस तानाशाही सरकार के खिलाफ अब और मजबूत होगी। देश के लोकतंत्र को बचाने की उनकी लड़ाई किसी भी क़ीमत पर जारी रहेगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह का कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।2

देश में तानाशाही चरम पर है और लोकतंत्र व संविधान की रोज निर्मम हत्या की जा रही है। एक व्यक्ति जो सत्य एवं अहिंसा के साथ इन ताकतों के खिलाफ लड़ रहा है उसके खिलाफ पूरी सरकार व मशीनरी खड़ी है। आज हर सच्चा भारतीय राहुल गांधी जी के साथ खड़ा है।3

आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन के लिए याद किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक बंटी चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, उमेश दास, भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के प्रखंड अध्यक्ष शंकर शर्मा, प्रदेश महासचिव आलोक आनंद, कांग्रेस नेता इन्द्रदेव राय,रामबाबू तांती,अजय सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article