गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से भगवान चक्की हुआ जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण तेघड़ा प्रखण्ड का भगवानपुर चक्की गाँव पूरी तरह से बाढ़ की पानी में डूब गया है। लोगों के घरों में कमर तक पानी भर गया है। दूसरी बार आयी बाढ़ ने लोगों के सामने कई तरह की परेशानी पैदा कर दिया  है। घरों में पानी घुसने के कारण कई परिवारों ने घरों के छत पर अपना बसेरा बना लिया है

गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से भगवान चक्की हुआ जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी 2वहीं अधिकांश लोग माल मवेशी सहित सुरक्षित जगहों पर पलायन करने को मजबूर हैं। सैकड़ों की संख्या में गाय, भैंस, बकरी दो दिन से पानी में भूखे खड़े हैं उनके लिये आहार की कोई व्यवस्था नहीं है। नाव के आभाव में पीड़ित लोगों का एक जगह से दूसरे जगह जाना मुश्किल है तथा उनका जरूरी काम नहीं हो पा रहा है। वार्ड सदस्य उदय महतों ने बताया कि बाढ़ में डूबे लोगों के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न है वहीं मवेशियों के आहार की भी कोई व्यवस्था नहीं है।

- Sponsored Ads-

गंगा नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि से भगवान चक्की हुआ जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी 3बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार एवं सीओ रविशंकर कुमार ने बाढ़ प्रभावित भगवानपुर चक्की का जायजा लिया एवं पीड़ित लोगों से मिलकर नाव सहित अन्य उचित सहायता का आश्वासन दिया। जिला परिषद सदस्या रीता देवी ने जिलाधिकारी बेगूसराय से बाढ़ पीड़ितों के खाने और रहने की समुचित व्यवस्था शीघ्र उपलब्ध कराने की माँग की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article