मुंबई पुलिस ने बेगूसराय से एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थानाक्षेत्र लाखो से से हुई साइबर क्राइमर ठग की गिरफ्तारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां साइबर क्राइम के एक ठग को मुंबई पुलिस ने बेगूसराय जिले के लाखो से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के द्वारा बताया गया है कि विगत कई महीनों से साइबर आरोपी के द्वारा झांसा देकर लोगों को शिकार बनाया जा रहा था। पीड़ित सैकड़ो लोगों ने आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की।

- Sponsored Ads-

मुंबई पुलिस ने बेगूसराय से एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार 2

पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में साइबर पुलिस मुंबई स्पेशल टीम ने तकनीकी टीम के साथ जांच पड़ताल शुरू की। जांच के बाद साइबर ठग का ठिकाना बेगूसराय पता चला और मुंबई पुलिस ने बेगूसराय के लाखो से साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

मुंबई पुलिस ने बेगूसराय से एक साइबर ठग को किया गिरफ्तार 3

गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मुंबई पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराया। वहीं गिरफ्तार युवक पर मुंबई के लोगों को रुपया फ्रॉड कॉल के द्वारा झांसा देकर बड़ी रकम ठगी करने का आरोप है। हालांकि मुंबई पुलिस पत्रकार के कैमरे से बचते हुए कुछ बोलने से परहेज करते दिखे। हालांकि मुंबई पुलिस ने युवक का नाम गुप्त रखा और इसे मुंबई गिरफ्तार कर ले गए।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article