डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मालती में बरौनी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी देश में विज्ञान शिक्षा और स्वास्थ्य के आधारशिला रखने वाले आधुनिक भारत के निर्माता कई सरकारी संस्थाओं के संस्थापक भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धा के दो सुमन अर्पित कर सादे समारोह में पुण्यतिथि मनाया गया।

इस अवसर पर बीहट नगर कांग्रेस अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह , किसान सेल अध्यक्ष बद्री सिंह , जिला कबड्डी संघ चेयरमैन श्याम नन्दन सिंह पन्नालाल ,गुंजेश कुमार सिंह, राम सेवक सिंह, मुकेश कुमार मेंडिश ,सुनील प्रसाद सिंह, रतन राय ,सुबोध राय ,राम विनय राय ,सुरेन्द्र महतो, राम प्रवेश शर्मा ,चंदन पाठक सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता ने भी अपनी अपनी श्रद्धा निवेदित किया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट