डीएनबी भारत डेस्क
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनुपम कृति एवं नए-नए नवाचार के लिए प्रखंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने वाले राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मिल्की यादव टोल वार्ड 2 के शिक्षक राकेश कुमार साफी को दिनांक 14.6.2026 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी की सभागार में इंडो नेपाल कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें ये अवार्ड बच्चों के लिए शिक्षा को सहज एवं सरल बनाने के लिए नए नवाचारों का प्रयोग एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए सदैव समर्पण एवं ” विश्व शिक्षा पद्धति भारत और नेपाल” पर आलेख के लिए चयन किया गया है।

पूर्व में सम्मानित-
प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय टीएम मेला एवं शिक्षा में प्रयोग किए गए नवाचार के लिए कई बार इन्हें जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर साथ ही राज्य स्तर पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक के द्वारा सम्मानित किया गया है
पटना के विधानसभा परिषद में टीएफएम के मंच पर भी उत्कृष्ट शिक्षक, गोपालगंज के थावे में भी नवाचार के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, मोतिहारी के बापू सभागार में अंबेडकर शिक्षक सम्मान 2026,और हाल ही में 4 6 2026 को उत्तराखंड के रायपुर में बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। इन्हें जिला स्तर पर कई NGO के द्वारा भी सम्मानित एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
इनके द्वारा किए गए कार्य –
विद्यालय के वर्ग कक्ष में कबाड़ से जुगाड़ को अपना कर TLM निर्माण एवं उसका उपयोग करके शिक्षा को सहज और सरल बनाने का प्रयास।
समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री अपने स्तर से मुहैया कराना, बच्चों के व्यक्तित्व निखार के लिए शिक्षकों के सहयोग से टाई बेल्ट प्रदान करना , प्राथमिक विद्यालय होते हुए चार वर्ग कक्षा में स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास का निर्माण करना, रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए बैटरी और इनवर्टर की व्यवस्था करना, विद्यालय परिसर के हर चप्पे-चप्पे बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा की सुविधा मुहैया कराना, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए,गृह कार्य एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के लिए पोषक क्षेत्र में शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक घूम-घूम कर बच्चों को शैक्षणिक मदद करना एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय परिसर एवं अन्य जगहों पर पेड़ पौधा लगाना इनका मुख्य काम है। इन सभी कार्यों के लिए समय-समय पर प्रथम शिक्षा पदाधिकारी वारिसनगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसनगर, अन्य पदाधिकारी के द्वारा साथ ही अभिभावकों के द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन मिलता रहता है जिससे नए-नए नवाचार एवं बच्चों को सहायता प्रदान करते रहते हैं।

इनके इस उपलब्धि को लेकर में पूरे वारिसनगर प्रखंड में खुशी का माहौल है। प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसनगर मोहम्मद अजमल प्रवेज, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वारिसनगर श्री दुर्गेश कुमार झा ने इन्हें शुभकामनाएं दी और आगे बढ़ाने की कामना की। सम्मानित अभिभावक़ो में श्री नरेश राय, मोहम्मद इज़हारुल हक, श्री गणेश राय, यशवंत कुमार,डॉक्टर निमतुल्लाह, पृथ्वी महतो, कामेश्वर महतो, श्री नागेश्वर राय एवं ग्राम पंचायत राज धनहर के मुखिया श्री पवन राय एवं अन्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि के लिए खुशी जाहिर की
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट