डीएनबी भारत डेस्क
कल देर शाम से अब तक वज्रपात से रोहतास में 05, औरंगाबाद में 02, बक्सर में 02, अरवल में 01, किशनगंज में 01, कैमूर में 01, वैशाली में 01, सीवान में 01, पटना में 01, अररिया में 01 एवं सारण में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें ।
- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-
