विद्यालय के महाजांच में खोदावंदपुर में दो शिक्षक पाए गए विद्यालय से अनुपस्थित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के निर्देश पर गुरूवार को सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति का जांच की गई। इस महाजांच में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवनीत नमन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दानी राय, बीसीओ अमित कुमार, प्रखंड मध्याह्न भोजन प्रभारी अन्नू कुमारी सहित कुल 25 अधिकारियों ने प्रखंड उच्चतर माध्यमिक, माध्यमिक, मध्य एवं प्राथिमिक कुल 72 विद्यालयो का जांच किया तथा 24 विद्यालयो का रैंडम जांच किया।

- Sponsored Ads-

महाजांच में प्राथिमिक विद्यालय तेतराही उतरी टोल के शिक्षक संजीव कुमार तथा किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर के शिक्षक राम कुमार अनुपस्थित पाए गए। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दानी राय ने बताया कि निर्देशानुसार समेकित जांच प्रतिवेदन एवं अनुपस्थित शिक्षकों का विवरण वेबसाइट के माध्यम से भेज दिया गया है। अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध निलंबन के करवाई के बावत बीईओ ने बताया कि प्रतिवेदन उच्चाधिकारी को भेजा गया है। निर्देशानुसार अग्रेतर कारवाई किया जाएगा।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article