बेगूसराय में दो बाइक, टेम्पू एवं स्कार्पियो में भीषण टक्कर, 03 लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत झमटिया ढ़ाला की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक साथ दो बाइक एक ऑटो एवं एक स्कार्पियो की टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटीया ढ़ाला के समीप की है। गनीमत रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

- Sponsored Ads-

घायलों की पहचान फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बारो निवासी मोहन कुमार, श्रवन कुमार एवं अन्य लोगों के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग सोमवारी को लेकर समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर में भगवान शिव को जल अर्पण कर वापस लौट रहे थे। तभी झमटीया ढ़ाला के समीप एक बाइक को बचाने में ऑटो अनियंत्रित हो गई।

और ऑटो बाइक में टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। वहीं हादसे के वक्त तेघड़ा की ओर से तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो भी बाइक एवं ऑटो से टकरा गई। देर शाम घटि इस घटना के बाद मौके पर पहुंचकर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article