नालंदा:लालू परिवार को जमानत मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी,लड्डू बांटकर मनाया जश्न

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जहां बीजेपी में बेचैनी बढ़ गई है। वही राजद कार्यकर्ताओ में खुशी देखी जा रही है। राजद नेता कल्लू मुखिया और रंजीत मुखिया के द्वारा रहुई प्रखंड के पचासा गांव में लालू परिवार को कोर्ट से जमानत मिलने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप और पूजा पाठ किया गया।

नालंदा:लालू परिवार को जमानत मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी,लड्डू बांटकर मनाया जश्न 2जैसे ही दिल्ली के राउज एवन्यू कोर्ट से लालू परिवार को जमानत मिली। इसके बाद राजद नेता कल्लू मुखिया और रंजीत मुखिया के द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू बाटकर अपनी खुशियों को इज़हार किया। गौरतलब है कि लालू परिवार को 50000 के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। राजद नेता कल्लू मुखिया ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है और सत्य की ही जीत होगी।

- Sponsored Ads-

नालंदा:लालू परिवार को जमानत मिलने पर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी,लड्डू बांटकर मनाया जश्न 3 लालू प्रसाद यादव ने हमेशा गरीबों की आवाज को बुलंद करने का काम किया इसलिए लालू प्रसाद यादव गरीबों के दिलों में बसते हैं। यही कारण है कि सामाजिक न्याय की योद्धा लालू प्रसाद यादव राबड़ी देवी तेजस्वी यादव को आज जमानत मिला है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article