वीरपुर में शिव विवाह के दौरान बच्चों के विवाद में दो पक्षों में तनाव, पुलिस ने किया फ्लेग मार्च

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सिकरहुला में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट को लेकर स्थिती गंभीर, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवान्दपुर पंचायत के वार्ड 16 सिकरहुला गांव में शिव विवाह में भजन कीर्तन के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद से उत्पन्न दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना से पूरे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जहां कुछ लोगों के द्वारा समाजिक समरसता को तार तार करने के प्रयास कर जातीय उन्माद फैलाने की भरशक कोशिश हुई। वहीं अम्न चैन की जिंदगी जीने वाले और कानून में आस्था रखने वाले लोगों के द्वारा आपसी समझौता से मामले को शांत करने का प्रयास भी किया गया।

वहीं प्रशासनिक स्तर के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। सोमवार को थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार और सीओ ललीता कुमारी के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण बल, सस्त्र पुलिस बल एवं चौकीदारों ने फ्लैग मार्च किया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में सीओ ललीता कुमारी ने बताया कि फ्लैग मार्च के दौरान दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की गई है। फिलहाल मामला शांत है। पुलिस लगातार कैंप कर रही है। स्थिति से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। असमाजिक तत्वों पर अफवाह फ़ैलाने बालों पर पुलिस करी नजर रख रही है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार, अनिल कुमार मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article