बेगूसराय में अचानक स्थानीय लोग पहुंच कर स्कूल में करने लगे तालाबंदी, जानें कारण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

पिछले सात आठ महीने से शिक्षकों की कमी झेल रहे ग्रामीणों ने शनिवार को स्कूल में तालाबंदी करने की चेतावनी देते हुये हंगामा किया। मामला बेगूसराय के तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के बजलपुरा स्थित बुनियादी विद्यालय की है जहां शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पहुंचकर स्कूल में तालाबंदी करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में एचएम के अलावा एक मात्र शिक्षक हैं। स्कूल में साढे तीन सौ से अधिक बच्चे हैं।

- Sponsored Ads-

लोगों ने बताया कि कई बार बीईओ व डीईओ को आवेदन देकर स्कूल में शिक्षकों की कमी के बारे में बताया गया लेकिन अधिकारी लगातार इसकी अनदेखी करते रहे। मुख्य पार्षद सोनाली भारती, पूर्व पार्षद कन्हैया कुमार, रामशंकर कुमार, रौशन कुमार आदि ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण विगत सात आठ महीने से बच्चों की पढ़ाई ठप है जिसको लेकर अभिभावक आक्रोशित हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर बीडीओ राकेश कुमार एवं बीइओ उदय महतों स्कूल पहुँचकर पूरे घटना की जानकारी प्राप्त किया। गौरतलब है कि शिक्षकों के घोर आभाव के बावजूद यहाँ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई है। बीइओ ने बताया कि जल्द शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।

तेघड़ा, बेगूसराय से शशिभूषण भारद्वाज

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article