सभी नीजी विद्यालय में आर्थिक रूप से अक्षम छात्र छात्राओं के नि:शुल्क नामांकन और पठन पाठन का है प्रावधान- चंदन कुमार

DNB Bharat

एकलव्य शिक्षण संस्थान में शिक्षक व अभिभावकों की बैठक आयोजित, 30 अप्रैल तक होगा निशुल्क नामांकन।

डीएनबी भारत डेस्क 
निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों का 30 अप्रैल तक मुफ्त में नामांकन किया जाना है को लेकर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एकलव्य शिक्षण संस्थान नौलागढ़ में शिक्षक व अभिभावकों की एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम वर्ग में 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का मुफ्त नामांकन होना है। अलाभकारी समूह के बच्चों अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे के माता व पिता का वार्षिक आय एक लाख रूपये तक होनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

वहीं कमजोर वर्ग के सभी जातियों के बच्चों के माता-पिता का वार्षिक आय 2 लाख रुपये तक होनी चाहिए। नामांकन के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन लिया जाएगा। यहां पर बच्चे विद्यालय अवधि में आवश्यक कागजात के साथ नामांकन का अपना आवेदन जमा करेंगे। मौके पर अभिभावक चन्द्रप्रकाश सिंह, अनिल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article