पटना का मरीन ड्राइव बना रणक्षेत्र, लाठी डंडे के साथ एक दूसरे फेंका जलता चूल्हा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की राजधानी पटना का मरीन ड्राइव शनिवार की शाम अचानक से रणक्षेत्र बन गया। मरीन ड्राइव पर दुकान लगाने को लेकर अचानक कुछ लोगों के बीच खूनी झड़प शुरू हो गई जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि एक गुट की तरफ से फास्ट फूड रेस्टोरेंट लगाने और दूसरे गुट से लस्सी का ठेला एक ही जगह पर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान दोनों पक्षों ने आपस में लाठी-डंडा से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। एक गुट ने भुट्टा का जला हुआ कोयला और जलता हुआ सिलिंडर दूसरे गुट पर फेंक दिया जिसमें एक युवक का शरीर जल गया। घटना की सूचना पर दीघा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। लोगों ने दो-चार ईंट पुलिस पोस्ट पर भी फेंक दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article