गढ़हरा घर आए एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 17 का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के सहायक थाना गढ़हरा निवासी एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत का मामला ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जबकि उक्त घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं एसएसबी जवान की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

- Sponsored Ads-

गढ़हरा घर आए एसएसबी जवान की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी 2

मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के गढ़हरा वार्ड नंबर 17 की है। मृतक एसएसबी जवान की पहचान गढ़हरा वार्ड नंबर 17 के रहने वाले सुरेश चौधरी का पुत्र लक्ष्मण चौधरी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक लक्ष्मण चौधरी उत्तराखंड में एसएसबी जवान के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे।

उन्होंने बताया कि आज लक्ष्मण चौधरी को अचानक सीने में दर्द हुआ। वहीं दर्द होने के बाद परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना एसएसबी जवान के वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।

फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा गढ़हरा थाना पुलिस को दी। मौके पर गढ़हरा थाना के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि एसएसबी जवान की मौत कैसे हुई है। वहीं पोस्टमार्टम उपरांत शव का घर पहुंचते ही कोहराम मच गया और हर किसी के आंख नाम थे।

उपस्थित परिजन एवं ग्रामीण सबों के चेहरे पर एक ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एसएसबी जवान की मौत हो गई। मृतक शादी शुदा था और उसे दो पुत्र व पुत्री थे। जानकारों के मुताबिक मृतक का अंतिम संस्कार एसएसबी टीम के पहुंचने उपरांत कल विभागीय प्रक्रिया और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article