समस्तीपुर: हाई कोर्ट के आदेश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर के खानपुर में हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम ने खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी पंचायत के खैरी गांव में शिव मंदिर के समीप सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। खानपुर अंचल अधिकारी मनीष कुमार व खानपुर थाना के सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सहित दर्जनों पुलिस बल के जवानों ने जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया। बताया गया है कि खैरी गांव में शिव मंदिर के समीप बिहार सरकार के जमीन पर अवैध कब्जा था।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: हाई कोर्ट के आदेश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त 2जिसका उच्च न्यायालय पटना में दायर केस नंबर 434/2019 सीताराम सिंह बनाम बिहार सरकार एवं अन्य में पारित आदेश एवं अतिक्रमण वाद संख्या :- 08/2023-24 से संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बताया गया है कि खैरी शिव मंदिर के पास बिहार सरकार की जमीन पर सुभाष सिंह ने घर बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।

समस्तीपुर: हाई कोर्ट के आदेश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त 3इस संबंध में सीताराम सिंह ने हाईकोर्ट में केस दायर कर रखा था। जिसकी सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके आलोक में प्रशासन की टीम ने सुभाष सिंह के घर को तोड़कर अतिक्रमण हटाया।अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि घर को तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article