पीएचसी बरौनी में सम्मान सह विदाई समारोह का किया गया आयोजन

DNB Bharat

बरौनी प्रखण्ड सभागार में अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों तथा एएनएम दी विदाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के सभागार में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों तथा एएनएम को विदाई दी गई।

- Sponsored Ads-

पीएचसी बरौनी में सम्मान सह विदाई समारोह का किया गया आयोजन 2

समारोह में विदाई पाने वालों में पूर्व में सेवानिवृत्त हुए चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राघवेन्द्र प्रसाद सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ जयंत कुमार, चिकित्सा सहायक वृजनंदन प्रसाद वर्मा, बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रमणि प्रसाद सिंह, एएनएम आशा, एएनएम कुमारी सुमन शामिल थे। यह सभी हाल ही में सेवा से निवृत्त हुए हैं।

पीएचसी बरौनी में सम्मान सह विदाई समारोह का किया गया आयोजन 3

वहीं समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भगवानपुर डाॅ मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डाॅ संतोष कुमार झा, चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ संजीव कुमार, डाॅ व्यासदेव, डाॅ संतोष कुमार, डाॅ मुकेश कुमार, डाॅ मो आबिद हुसैन, डाॅ मो ज़फ़र सईद, बीसीएम रवी रॉय ने सेवानिवृत्त हुए चिकित्सा पदाधिकारियों, कर्मियों एवं एएनएम के मंगलमय जीवन की कामना किया।

वहीं दूसरी तरफ सेवानिवृत्त हुए चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राघवेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डाॅ जयंत कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए विदाई नहीं बल्कि स्नेहिल भाव के मिलन का एक भव्य समारोह है। सेवानिवृत्ति लोगों ने कहा जिस तरह जन्म मृत्यु सत्य है उसक तरह नौकरी सेवानिवृत्त से सेवानिवृत्ति भी सत्य है।

मौके पर बीएमसी सुधीर कुमार, प्रधान लिपिक अनिल कुमार पासवान, लेखापाल लालमोहन सहित समस्त समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी परिवार ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डाॅ संतोष कुमार झा ने सेवानिवृत्त हुए चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राघवेन्द्र प्रसाद सिंह, डाॅ जयंत कुमार, चिकित्सा सहायक वृजनंदन प्रसाद वर्मा, बुनियादी स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रमणि प्रसाद सिंह, एएनएम आशा, एएनएम कुमारी सुमन को स्काई ब्लू बैग भेंटकर सम्मानित किया।

मौके पर सभी सीएचओ, सभी जीएनएम, सभी जीएनएम स्टाफ, एएनएम, सीसीएच, लिपिक,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एम्बुलेंस कर्मचारी, कुरियर, सफाई कर्मी, दाय -ममता कार्यकर्ता सहित सभी चिकित्सा एवं अचिकित्सा कर्मी, अस्पताल कर्मी एवं कुछेक को छोड़कर सभी फिल्ड स्टाफ उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article